मक्का का बीज लेकर घर लौट रहे बाइक सवार किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत।

2 Min Read

फर्रुखाबाद |

देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की जान चली गई। घटना कम्पिल थाना क्षेत्र की है, जहां मक्का का बीज लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे एक 32 वर्षीय किसान को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में किसान ने दम तोड़ दिया।

देर रात तक घर न पहुंचने पर हुई खोजबीन प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कम्पिल थाना क्षेत्र के नुनेहरा गांव निवासी 32 वर्षीय अवनीश के रूप में हुई है। शाम अवनीश अपने खेत में बोने के लिए मक्का का बीज लेने कम्पिल कस्बे गए हुए थे। बीज लेकर जब वह वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे के बाद अवनीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े रहे। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे, तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद परिजन उन्हें सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल अवनीश को आनन-फानन में परिवार के सदस्य कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

अस्पताल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक किसान अवनीश अपने पीछे पत्नी बीना देवी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि अवनीश खेती-बाड़ी करके ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *