फर्रुखाबाद |
कादरी गेट थाना पुलिस ने काफी प्रयास करके अरुण हुड्डा के हत्यारे को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोनू उर्फ कर्मवीर पुत्र नरेन्द्र डागर निवासी ग्राम धतीर थाना गदपुरी जिला पलवल( हरियाणा) व एक बाल अपचारी को नायजाज पिस्टल मैगजीन,32 बोर सहित 7 जिंदा कारतूस 32 बोर,3340 रुपये नकद तथा घटना में प्रयोग की गई मारुति सुजुकी फ्रांक्स बिना नंबर प्लेट सहित बरामद कर ली है। अभियुक्त सोनू उर्फ कर्मवीर व बाल अपचारी ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को फर्रुखाबाद में अरुण हुड्डा का मर्डर हुआ था उसका मर्डर रोहित पुत्र हरिश्चंद्र व रघुवीर उर्फ लीलू निवासीगण दयालपुर,बल्लभ गढ़ जिला फरीदाबाद (हरियाणा)ने करवाया था।रंजीत और रोहित ने पहले से ही अरुण हुड्डा को मारने का प्लान बनाया था।रंजीत और रोहित ने पहले किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो चुकी थी,इसीलिए दोनों एक-दूसरे से दुश्मनी मानते थे। रोहित ने रंजीत के चाचा के लड़के अमित पुत्र दलवीर से पहले ही एक पिस्टल 43 हजार रुपये में ली थी।जब रोहित को पता चला कि अरुण कहीं घूमने गया है,तब उसका पीछा करते हुए फर्रुखाबाद पहुंचे और वहां साहिल ने गोली मारकर अरुण की हत्या कर दी।बाल अपचारी ने बताया मैंने रोहित के कहने पर उसको अपनी कार दे दी थी।मुझसे गलती हो गई मुझे माफ़ कर दीजिए। गुड वर्क करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष कपिल कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक अरविंद यादव, उपनिरीक्षक हरिकेश कुमार, सिपाही अक्षय कुमार, आकाश, पंकज कुमार, सुरेन्द्र पाल शामिल रहे। मालूम हो कि 27 जुलाई को पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित पैट्रोल पंप के निकट फरीदाबाद निवासी अरुण हुड्डा की पत्नी राखी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम हत्या की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हरियाणा के जनपद फरीदाबाद थाना चंदावली
के दयालपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का 32 वर्षीय पुत्र अरुण पत्नी राखी बेटे जयंत के साथ 24 जुलाई को कार नम्बर एचआर 29 बीसी / 2742 द्वारा यात्रा के लिए निकला था।अरुण जनपद बनारस से फर्रुखाबाद होकर बनारस जा रहा था।वह करीब 9 बजे पांचाल घाट पुलिस चौकी के निकट पैट्रोल पंप के पास पंकज चौहान किराना स्टोर के पास रुका था। अरुण कोल्ड ड्रिंक एवं बच्चे के लिए चाकलेट लेने के लिए किरण स्टोर पर पहुंचा।उसी समय पीछा करते आए सफेद कार सवार युवक वहां पहुंचे।युवकों ने नजदीक से अरुण के दो गोली मारी।गोली लगने से अरुण दुकान पर ही गिर गया था,हमलावर कार मसेनी चौराहे की ओर लेकर भाग गए।
