फर्रुखाबाद न्यूज़:- जर्जर विद्युत पोल दे रहा हादसे को दावत, जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

नगर के मोहल्ला बजरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही लोगों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है। यहां विद्युत लाइन का लोहे का पोल नीचे से बुरी तरह गल चुका है और उसकी हालत देखकर कभी भी किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जर्जर पोल के आसपास से प्रतिदिन लोगों का आवागमन होता है, ऐसे में विभाग की अनदेखी आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग समय-समय पर उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर विद्युत व्यवस्था में कमियां तलाशता है और कार्रवाई करता है, लेकिन विभाग की अपनी व्यवस्थाओं में मौजूद खामियों को दूर करने के लिए प्रभावी अभियान कब चलाया जाएगा, यह बड़ा सवाल है। मोहल्ले में जर्जर विद्युत पोल लंबे समय से लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।

किसान यूनियन धरतीपुत्र के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने जनहित में विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लोहे का विद्युत पोल नीचे से गल जाने के कारण काफी कमजोर हो चुका है। उन्होंने मांग की कि किसी अनहोनी से पहले जर्जर पोल को तत्काल हटाकर उसके स्थान पर नया विद्युत पोल लगाया जाए।

राजेश कुमार राजपूत ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी ऐसी समस्याओं का समय रहते निस्तारण होना चाहिए। उनका कहना है कि यदि किसी जागरूक नागरिक द्वारा विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्या अधिकारियों के संज्ञान में लाई जाती है तो शिकायत का समाधान करने के बजाय कई बार शिकायतकर्ता पर ही सवाल खड़े किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि विद्युत पोल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विभाग को किसी हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए। यदि समय रहते पोल को नहीं बदला गया और कोई दुर्घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? उन्होंने अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जर्जर पोल को तत्काल हटवाने और नया पोल लगवाने की मांग की है।

अब देखना यह है कि विद्युत विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर जर्जर पोल को हादसा होने से पहले बदलवाते हैं या फिर किसी अनहोनी के बाद ही विभाग की नींद खुलेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *