रिपोर्ट सौरभ दीक्षित |
फर्रुखाबाद |
शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई उप जिलाधिकारियों (SDM) के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।
इस प्रशासनिक बदलाव के तहत अमृतपुर में तैनात उप जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें इसी पद पर अब जनपद एटा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही, जनपद झांसी की उप जिलाधिकारी श्वेता साहू और लखनऊ के उप जिलाधिकारी सचिन कुमार वर्मा का भी तबादला किया गया है। इन दोनों अधिकारियों को जिले में उप जिलाधिकारी (SDM) के पद पर नई तैनाती दी गई है। शासन द्वारा जारी इस आदेश के बाद जल्द ही सभी अधिकारी अपने नए कार्यभार को संभालेंगे।
