फर्रुखाबाद नगर पालिका में साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर इतने इंतजाम होने के बावजूद भी नहीं सुधर रही है सफाई की व्यवस्था |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

नगर पालिका द्वारा साफ सफाई के इंतजाम को लेकर हमेशा रोष व्याप्त रहा है | जनपद हर जगह पर नाले नालिया ओवरफ्लो हो गए हैं समय से पहले सफाई न होना और कूड़े के ढेर को सुचारू रूप से व्यवस्था व्यवस्थित न होने के कारण इस समस्याओं से जनपद के बासिंदो को प्रतिदिन झेलना पड़ रहा है | अभी लगभग इस हफ्ते थोड़ी सी बारिश होने पर इसकी पोल खुल गई है |आवास विकास कहने को तो पास कॉलोनी है लेकिन नगर पालिका की लापरवाही के चलते चारों तरफ सड़कों पर गंदगियों का अंबार लगा है | सड़के खुदी पड़ी हैं इसको सही ढंग से अभी तक रिपेयर नहीं किया गया है ना ही नालिया साफ़ की गई है | बस कागज में लिखा पड़ी हो रही है उस पर नगर पालिका सेहरा बांध रही है के अन्य जनपदों को देखते हुए हमारे जनपद में सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी है| आप जिले के किसी भी गली में आप जाकर देखिए कूड़े का ढेर व्याप्त है और मिट्टी की सिल्ट जो नाले से निकाली गई है उन्हें तक नहीं उठाया जा रहा है | यह व्यवस्थाएं किसी भी अधिकारी से छिपी हुई नहीं है | यहां के वाशिंदे गंदगी में निकलने को मजबूर हैं यह व्यवस्था कब तक ऐसे चलती रहेगी इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *