अवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का किया आयोजन, जलेसर में ग्रहण किया पदभार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का किया आयोजन, जलेसर में ग्रहण किया पदभार

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

अवागढ़। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा के अवागढ़ नगर में थाना अवागढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित के स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का किया आयोजन, इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी अखिलेश कुमार दीक्षित के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्परता से कार्य किया।

उनके व्यवहार, कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशीलता की सभी ने की प्रशंसा, विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए कार्यस्थल पर भी सफलता प्राप्त करने की दी शुभकामनाएं, इस दौरान पुलिस कर्मियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवागढ़ क्षेत्र के लोगों का सहयोग और स्नेह उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने पुलिस टीम के सहयोग की भी सराहना की और सभी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उपनिरीक्षक शिवा जादौन, विजय सिंह, सोहनलाल, मनोज कुमार, कावेंद्र, समीम खांन पत्रकार, प्रवीण पत्रकार, बारिश पत्रकार, नवीन दीक्षित, राम भरोसे आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *