सुहागरात पर बोली दुल्हन शरीर से हाथ लगाया तो करा दूंगी मर्डर

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

UP News : हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने दुल्हे को धमकी दे डाली कि अगर हाथ लगाया तो हत्या करा देगी। उधर, डरे सहमे पति ने दुल्हन के आशिक को बुलाया और उसके साथ भेज दिया।

यह मामला मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कहानी से थोड़ा मिलता जुलता है। हापुड़ निवासी एक युवक की शादी हाल ही में मेरठ निवासी युवती से हुई। सुहागरात पर ही नवविवाहिता ने कह दिया कि वह किसी और की अमानत है, अगर हाथ लगाया तो हत्या करा दूंगी। यह सुनते ही पति हैरान रह गया। नवविवाहिता के परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं की। आखिरकार शादी के तीन दिन बाद पति ने युवती के प्रेमी को बुलाया और उसे युवती को सौंप दिया। शुक्रवार को युवक और उसका पिता महिला थाने पहुंचे और पूरा वाकया बताते हुए भविष्य में उनके साथ कोई घटना न हो इसे लेकर गुहार लगाई।

महिला थाने में शुक्रवार को पहुंचे युवक के पिता ने बताया कि मेरठ के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी, उनके बेटे से 25 जून 2026 को हुई थी। महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में युवती के पति ने बताया कि सुहागरात में ही दुल्हन ने उससे कह दिया कि वह किसी और की अमानत है और उस पर सिर्फ उसी का हक है। इसके बाद से वह लगातार फोन पर किसी से पूरे परिवार के सामने बात करती थी। नवविवाहिता ने धमकी दी कि अगर उसको हाथ लगाया तो वह हत्या करा देगी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि इस बारे में जब युवती के परिजनों को फोन पर बताया तो उन्होंने कह दिया कि हमारी बेटी को यहां छोड़ जाओ। युवक पक्ष के लोगों ने इस तरह भेजने से मना कर दिया। युवक ने बताया कि 25 जून को शादी हुई और 28 जून को उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

इस मामले में महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि युवती किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी, जबकि परिजनों ने शादी हापुड़ में करा दी। भविष्य में कोई घटना न हो, इसके लिए युवक ने थाने पहुंचकर सूचना दी। युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है। दोनों पक्षों का मामला शांति से निपट गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *