स्थानीय अधिकारियों की सरपरस्ती में चल रहा अवैध मिट्टी खनन, खनन माफिया बिना किसी भय के सरकारी नियमों की उड़ा रहे धज्जियाँ

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

स्थानीय अधिकारियों की सरपरस्ती में चल रहा अवैध मिट्टी खनन, खनन माफिया बिना किसी भय के सरकारी नियमों की उड़ा रहे धज्जियाँ

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जरनल फोर्स जलेसर)

जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर क्षेत्र के पटना रात्रि में खुलेआम नेताओं और अवैध हथियारों से लैस गुण्डों व स्थानीय अधिकारियों की सरपरस्ती में पटना से बनवारीपुर के मध्य चल रहा अवैध मिट्टी खनन, खनन माफिया बिना किसी भय के सरकारी नियमों की जेसीबी मशीन और दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली से उड़ा रहे धज्जियाँ प्रशासन हुआ मौन, अवैध मिट्टी खनन से ग्रामीणों की नीद हुई हराम, खनन माफिया कर रहे पुरानी परमिशन की आड़ में रात्रि के दौरान जेसीबी मशीन और दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन, ग्रामीणों के अनुसार खनन माफिया बेखौफ होकर खेतों और ग्रामीण मार्गो से मिट्टी निकाल रहे हैं, जिससे उपजाऊ भूमि को बंजर बना रहे हैं, और रास्ते जेसीबी मशीन और दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली से हो रहे क्षतिग्रस्त, रात के अंधेरे में लगातार ट्रैक्टर ट्राली की आवाजाही देखी जा सकती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन कार्यवाही करने के बजाय मौन बैठा है, स्थानीय लोगों का कहना है, कि प्रशासन द्वारा परमिशन के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है।

कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है, कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन तहसीलदार तथा उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी समय पर फोन तक नहीं उठाते हैं, इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रहे अवैध खनन से खेतों की उपजाऊ मिट्टी को नष्ट किया जा रहा है, वहीं गहरे गड्ढों के कारण बरसात में बड़े हादसों की होने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है, कि प्रशासन की निष्क्रियता से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो चुके हैं, और खनन माफिया बिना किसी भय के सरकारी नियमों की उड़ाते हैं धज्जियाँ।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *