सी०एम०आई०एस० निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

सी०एम०आई०एस० निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

*समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों पर जिलाधिकारी ने दिया जोर*

एटा । जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सी०एम०आई०एस० के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी परियोजना में लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। अगर शासन स्तर पर कहीं कोई रुकावट आ रही है तो संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव के लिए पत्र प्रेषित कराया जाए ताकि परियोजना में आ रहा है अवरोध समाप्त होकर परियोजना निर्धारित समय अवध में संबंधित विभाग को हैंड ओवर की जा सके।

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की निर्माण इकाई द्वारा अपने कार्यों को समय से पूर्व पूर्ण करने पर जिलाधिकारी ने सराहना करते हुए अन्य विभागों को भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में 01 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर गहन समीक्षा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से— राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल निगम (अर्बन एवं रूरल), उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, यू०पी० सिडको, सी० एण्ड डी० एस०, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यू०पी०आर०एन०एस०एस०),

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड,

तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा संचालित परियोजनाएं शामिल रहीं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करें तथा कार्यस्थल पर गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, समस्त कार्यालय संस्थाओं के प्रतिनिधि, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार, एडीएसटीओ डॉ0 उपेंद्र कुमार, अवधेश कुमार,वरिष्ठ सहायक श्रवण कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *