नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:सैदनगली पुलिस ने दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:सैदनगली पुलिस ने दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल

जनरल फोर्स ब्यूरो /अमरोहा

अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और उसके परिजनों पर हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह घटना सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

आरोप है कि गांव का ही मेहरबान नामक युवक छात्रा का लगातार पीछा कर उसे परेशान करता था। 20 मई को वह छात्रा को बहला-फुसलाकर नगर के एक पिज़्ज़ा हट ले गया, जहां उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता के भाई को इस घटना की जानकारी हुई और परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान, उन्होंने पीड़िता के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

थाना अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *