संभल मुरादाबाद रोड आवाद वाली अड्डे पर P W D की लापरवाही कई लोग घायल
जिला संभल मो० शाहनावाज़
संभल:अधिकारियों की नहीं खुल रही नींद क्षेत्र के लोगों का अगर इस खबर से समस्या का समाधान हो जाए तो ज्यादा से ज्यादा आगे शेयर करें ताकि संभल के अधिकारियों की आंखें नींद से खुल जा और यह कार्य पूरा हो जाए ।
संभल थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र संभल मुरादाबाद रोड आबाद वाली के अड्डे पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से रोड की दोनों साइटो में नाला बनाया गया है । नाला बने हुए लगभग डेढ़ से 2 महीने हो चुके हैं । लेकिन अभी तक नाले की दो तरफ से मिट्टी नहीं भरी गई है । बरसात होनी शुरू हुई है । और अड्डे पर एक पुलिया भी बनी है । पुलिया की दोनों साइटे खाली पड़ी है । जिससे कि पानी भर रहा है । यहां पर अभी दोनों तरफ से ढलान नहीं बनाया है । इस वजह से लोगों को काफी समस्या आ रही है । यहां पर बरसात होने की वजह से गाड़ियां फस रही है । ट्रैक्टर फस रहे हैं ।लोग घायल हो रहे हैं । कल भी एक ट्रक फंसा था उसका लाखो रुपए का नुकसान हुआ है और 3 दिन पहले एक ई रिक्शा जो की सरिया से भरा हुआ था वह भी पलट गया था ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से लोगों ने निकाला और अस्पताल में भर्ती किया था ।
