फर्रुखाबाद:
पड़ोसी जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली निवासी संदीप कुमार गिहार पुत्र गुड्डू की पत्नी संध्या को नगर के मोहल्ला बजरिया हरलाल में 10 जून को मां हास्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया 10 तारीख को जब परिजनों का ने भर्ती कराया था तब अस्पताल के डाक्टर ने कहा प्रसव सामान्य तरीके से हो जाएगा बाद में आपरेशन कर संध्या के पुत्री पैदा हुई।परिजनों ने बताया संध्या का मायका कादरी गेट पर है आपरेशन के बाद से ही उसके आक्सीजन लगा दी गई उसके बाद से उसकी हालत खराब ही होती गई परिजनों ने कहा कि डाक्टर और अस्पताल का स्टाफ बुखार और जुखाम है जल्द ही तबियत सही हो जायेगी संध्या को रेफर किए जाने पर उसे आरके हास्पिटल ले जाया गया वहां संध्या को मृत घोषित कर दिया गया।गुस्साए परिजन संध्या के शव को डा. सुषमा सिंह के अस्पताल बजरिया हरलाल ले गए परिजनों ने डाक्टर पर सही उपचार ना करने और आपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची आदर्श थाना मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह व शहर कोतवाली के थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी और सीओ सिटी अभय वर्मा ,तिकोना चोकी इंचार्ज संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गुस्साए परिजनों को शांत कर कहा कि पहले पोस्टमार्टम कराओ और अपनी शिकायत दो, पोस्टमार्टम के आधार पर जांच कार्रवाई की जाएगी। तिकोना चोकी इंचार्ज संजीव कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संदीप ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि मैंने अपनी पत्नी संध्या को डा. सुषमा सिंह जो कि मां हास्पिटल एवं मेनट्रीटहोम चलाती है।जिसकी लापरवाही की ग़लत आपरेशन एवं इलाज से 12 जून को सुबह करीब 9 बजे मृत्यु हो गयी है। उससे पूर्व जब मरीज़ को ऐसी स्थिति में कर दिया तब मुझसे रेफर के लिए कहने लगी।जब तक अपनी पत्नी को लेकर आर० के ० हास्पिटल आवास विकास पहुंचा वहां पर उसकी कंडीशन अत्यधिक ख़राब हो जाने उसे मृत घोषित कर दिया गया।पीड़ित संदीप ने कोतवाली पुलिस से फरियाद की कि पोस्टमार्टम की विडियोग्राफी पैनल द्वारा कानूनी कराकर रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे।
