फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टाप पर लगा भीषण जाम:ई रिक्शा चालकों के हौसले बुलंद।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद:

जनपद के कादरी गेट क्षेत्र के अन्तर्गत रोडवेज बस स्टाप पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पुलिस परीक्षा भर्ती 2026 के चलते बढ़ी भीड़

के बीच सोमवार को करीब एक घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। जिसके परिणामस्वरूप भीषण गर्मी में राहगीरों और परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इससे पूर्व मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें बस स्टैंड पर ई-रिक्शा के अव्यस्थित संचालन से लोगों को हो रही परेशानी को उजागर किया गया था।खबर के बाद पहले दिन यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 80 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की थी,जिनमें सर्वाधिक संख्या ई-रिक्शा की थी। इसके बावजूद स्थिति में स्थाई सुधार नहीं हो सका रविवार को भी एक विडियो के माध्यम से अव्यस्था को दिखाते हुए खबर प्रकाशित की गई थी, इसके बाद सोमवार सुबह करीब 9 बजे यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने दोबारा अभियान चलाया और लगभग दो दर्जन ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुछ समय के लिए ई-रिक्शा चालकों में भगदड़ की स्थिति बन गई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर वही हालात देखने को मिले दोपहर में पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद रोडवेज बस स्टाप के लालगेट से लेकर बद्रीविशाल क्षेत्र तक जाम लग गया जाम में फंसे लोगों ने आरोप लगाया कि जाम कि जाम के दौरान यातायात पुलिस के अलावा कादरी गेट थाने के एक दरोगा चौकी के अंदर फोन पर बात करते नजर आए, जबकि उनके सहयोगी कुर्सी पर बैठे रहे।वहीं रोडवेज बस स्टाप के कर्मचारी जाम खुलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए। लगातार तीसरे दिन के चलते भीड़ अधिक रहने की संभावना है, ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड या रुट तय किया जाए ताकि रोडवेज बस स्टाप के अन्दर अव्यस्था न फैले और जाम से निजात मिल सके ।अब देखना यह होगा कि आगामी दो दिनों में परीक्षा के दौरान प्रशासन क्या ठोस कदम उठाया है और शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल पाती है या नहीं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *