मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के भव्य आयोजन, 1 जुलाई को जीआईसी ग्राउंड में होगा आयोजन

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के भव्य आयोजन, 1 जुलाई को जीआईसी ग्राउंड में होगा आयोजन

एटा । जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सफल एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में कार्यक्रम समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आगामी आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आगामी 01 जुलाई 2026 को जीआईसी ग्राउंड, सकीट रोड, एटा में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में लाभार्थी युगलों को प्रदान की जाने वाली समस्त सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूर्ण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पुत्रियों के विवाह गरिमापूर्ण एवं दहेजमुक्त वातावरण में संपन्न कराए जाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए,कोई भी अपात्र इस योजना का लाभ न ले सके इसके लिए इसकी विशेष निगरानी रखी जाए ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विवाह आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। बैठक में कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल,वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौहान विजय भाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अर्चना कुमारी,जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *