अमृतपुर/फर्रुखाबाद |
थाना अमृतपुर के ग्राम हरसिहपुर गहलवार निवासी 20 बर्षीय युवक की ट्रैक्टर हादसे में मौत हो गई सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार हरसिहपुर गहलवार निवासी अमन पुत्र संतोष छत्तीसगढ़ बिलासपुर स्थित एक ट्रैक्टर डिपो पर एक ट्रैक्टर परिवहन का कार्य करता था बताया गया है कि ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में अमन ट्रैक्टर के नीचे दब गया,जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सोमवार को जब अमन का शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।मां वीना,भाई शिवधारा,तथा दादी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।परिजनों की करुण पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई बताया गया अमन दो भाईयों में दूसरे नंबर का था उसकी असामायिक मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है गांव के लोग लगातार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह परमार भी गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया अमन मिलनसार, मेहनती और सरल स्वभाव का युवक था उसकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
