एटा में जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 8400 रुपये व ताश के पत्ते बरामद
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8400 रुपये नकद एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मई 2026 को थाना सकीट पुलिस ने ग्राम रेवाड़ी स्थित रामप्रकाश के ट्यूबवैल के पास छापेमारी की। इस दौरान कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अवनीश पुत्र अभिलाख सिंह, विनय प्रताप पुत्र सौदान सिंह, कोतवाल सिंह पुत्र सौदान सिंह तथा सत्यराम सिंह पुत्र मेहताब सिंह निवासी ग्राम रेवाड़ी थाना सकीट जनपद एटा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 81/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
