रिपोर्ट सुधीर सिंह |
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में मंगलवार, 26 मई 2026 को नवीन मंडी समिति अनाज खंड में ‘प्रेरणा दिवस’ का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के महामंत्री पिंटू राठौर के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ, जिसमें व्यापारिक हितों की रक्षा और संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद व्यापारी भाइयों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सेल टैक्स आंदोलन के शहीदों को किया याद
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से 26 मई 1979 को सेल टैक्स आंदोलन के समय हुए पुलिस गोलीकांड का स्मरण किया गया। इस आंदोलन में शहीद हुए हरिश्चंद्र अग्रवाल सहित अन्य जांबाज व्यापारी शहीदों के चित्रों पर उपस्थित व्यापारियों ने पुष्प अर्पित किए और मोमबत्तियां जलाकर अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस भावुक क्षण के दौरान पूरा परिसर शहीद व्यापारी अमर रहें के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
व्यापारियों का हुआ सम्मान, वक्ताओं ने भरे हुंकार
श्रद्धांजलि सभा के साथ ही कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों, मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों और शहीदों ने जो बलिदान दिया है, वह हमें हमेशा एकजुट रहने और संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहे उपस्थित
नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में व्यापारिक समाज की भारी एकजुटता देखने को मिली। मौके पर मुख्य रूप से:
- जिला अध्यक्ष: उमेश गुप्ता
- वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष: सत्यनारायण वर्मा
- विधानसभा अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष: शिव बालक शर्मा
- विधानसभा महामंत्री: रंजीत कुमार
- पदाधिकारी व व्यापारी नेता: महेंद्र कुमार, शशांक गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजुल गुप्ता, कैलाश राठौर, आलोक गुप्ता, महेंद्र शाक्य, अनिल शाक्य, युवा तहसील महामंत्री प्रवीण यादव, दिनेश गंगवार, शैलेश गंगवार, सुधाकर दुबे, रजनेश यादव, पिंटू गुप्ता, आकाश बाथम, राजीव बाथम, राधेश्याम कौशल, अतुल शाक्य, जितेंद्र तिवारी, प्रशांत सक्सेना एवं पिंटू राठौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
