घरेलू विवाद सुलझाने गए साढ़ू को मारी गोली, लहूलुहान हालत में भागा परिवार, घायल साढ़ू लोहिया अस्पताल रेफर |

1 Min Read

कम्पिल/ कायमगंज/फर्रुखाबाद |

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गऊटोला निवासी आलोक (24) पुत्र अमर सिंह अपने साले रजनीश पुत्र रामशंकर, ससुर रामशंकर निवासीगण ग्राम नवादा गोटिया थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर तथा थाना शमसाबाद के गांव सरईया निवासी फुफेरे साले जवाहर के साथ कम्पिल के मोहल्ला पट्टी मदारी साढ़ू सुमित कठेरिया पुत्र भजनलाल के घर गए थे। घायल आलोक ने बताया कि फुफेरी साली रवीशा के साथ आए दिन सुमित मारपीट कर रहा था। जिसको लेकर हम लोग सुलह समझौते के प्रयास के लिए गए थे। घर पर सुसर पानी पीने लगे इतने में ही सुमित कठेरिया ने गली गलौज करते हुए तमंचा निकाल लाया और फायर झोंक दिया। जैसे -तैसे भागकर हम लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उपचार के बाद युवक की हालत देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *