फर्रुखाबाद:
जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक बैठक हुई।बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एव कार्यक्रमो की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की ए0एन0सी0 जाच सुनिश्चित कराई जाए उन्होंने जनपद में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एच0आर0पी0) के कम चिन्हीकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी एच0आर0पी0 महिलाओं की पहचान कर उन्हें समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।डीएम ने यह भी जानकारी प्राप्त की कितनी एच0आर0पी0 महिलाओं आयरन सुक्रोज दिया गया है तथा सभी एम0ओ0आई0सी0 को निर्देशित किया कि गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं का समय से उपचार सुनिश्चित करें।जिला अधिकारी ने जननीं सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड पर डी रैंक प्राप्त होने तथा केवल 40 प्रतिशत भुगतान होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्था में त्वरित सुधार के निर्देश दिए। हीटवेव की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला अधिकारी ने सभी पी0एच0सी0 पर पंखे कूलर एसी एवं वाटर कूलर को क्रियाशील रखने,पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ओ0आर0एस0 की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अधिकारी ने सभी एम0ओ0आई0सी0 को निर्देशित किया कि तीन दिवस के भीतर सभी आशा कार्यकताओं की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आई0डी0 बनवाना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में 18,639 बच्चों का चिन्हीकरण जिला ने 102 एबूलेस सेवा की सीएम डैशबोर्ड पर 55वी रैंक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एबूलेस सेवा का रिस्पांस टाइम कम करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रस्तुत एच0आर0 निविदा एवं वाहन निविदा के समय विस्तार संबंधी विस्तार संबंधी प्रस्ताव को जिला अधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया तथा निर्देश दिए गए निविदाएं पुनः आमंत्रित की जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के नवीनीकरण एवं वेतन वृद्धि सम्बन्धी प्रस्ताव को स्थापित करते हुए जिला अधिकारी ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन कर उसी के आधार पर नवीनीकरण एवं वेतन वृद्धि की कार्यवाही की जाए । वहीं रीजेंट क्रय संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान की गई।
आर0आइ0 कार्यक्रम में खराब प्रगति पाए जाने पर एम0ओ0आई0सी0 कायमगंज को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एम0ओ0आई0सी0 नौलखा का एक दिन का वेतन के निर्देश दिए गए।जिला अधिकारी ने यू-विन पोर्टल पर टीकाकरण सम्बंधी डाटा समय से अपलोड करने सभी नवजात बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा 0 से 9 माह तक के बच्चों का डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
