जहानगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: ;हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के काले धंधे का भंडाफोड़, लाखों की वसूली करने वाला गैंग दबोचा |

2 Min Read

फर्रुखाबाद/फतेहगढ़/

जनपद की थाना जहानगंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उनसे अवैध वसूली करता था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह की मुख्य महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाती थी। आरोप है कि गिरोह पहले निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठे साक्ष्य तैयार करता था और फिर गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर उन्हें डराता था। बाद में समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूल की जाती थी।

सूत्रों के मुताबिक, इस गिरोह ने क्षेत्र के कई लोगों को अपना शिकार बनाया और लंबे समय से यह अवैध धंधा चला रहा था। शिकायतें मिलने के बाद जहानगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को फंसाया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *