डीएम अंकुर लाठर के तेवर सख्त: न भुगतान होगा, न लापरवाही चलेगी; गौशाला सुधार के दिए निर्देश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार दोपहर नेकपुर खुर्द स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 101 गोवंश संरक्षित पाए गए। वहीं पशुओं के लिए करीब 50 कुंतल भूसा, 18.5 कुंतल दाना और 12 कुंतल हरा चारा उपलब्ध मिला।

डीएम ने गौशाला के सभी अभिलेखों की गहन जांच की और गोपालकों के भुगतान व गौशाला फंड की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि गोपालकों का भुगतान मार्च 2026 तक किया जा चुका है, जबकि अप्रैल तक फंड की मांग शासन को भेजी जा चुकी है। इस पर डीएम ने लंबित भुगतान को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गोवंशों की टैगिंग, टीकाकरण, इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बीमार पशुओं का समय पर इलाज हो और गौशाला की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

इसके अलावा डीएम ने बढ़पुर खंड विकास अधिकारी को मुख्य सड़क से गौशाला तक करीब 450 मीटर कच्चे रास्ते की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए।

साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को गौशालाओं से जोड़कर पशु आहार निर्माण कराने और हरा चारा उत्पादक किसानों से कम कीमत पर चारा खरीदने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, नोडल अधिकारी, ग्राम प्रधान और सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन अब गौशालाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सख्त मोड में नजर आ रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *