अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

1 Min Read

अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के सख्त निर्देश पर जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

सूचना मिलने पर जलेसर-अवागढ़ मार्ग स्थित ग्राम भजनपुरा मजर्रा अवागढ़ के पास और जलेसर-एटा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप अवैध रूप से संचालित वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान तीन ट्रकों को पकड़कर मंडी समिति जलेसर और थाना अवागढ़ की अभिरक्षा में खड़ा किया गया।

जांच के दौरान वाहन संख्या यूपी 83 डीटी 0245, यूपी 83 डीटी 5585 और यूपी 75 बीटी 2638 को ओवरलोड पाया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित अभियान चलाकर ऐसे मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *