छात्रा की आत्महत्या से सनसनी; सुसाइड नोट की तलाश, परिजनों में कोहराम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद:

थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी 19 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।घटना से परिवार में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार, संध्या पुत्री ब्रजेश सोमवार तड़के 4 बजे घर में अपने बिस्तर पर दिखाई नहीं दी।परिजनों ने जब खोजबीन की तो गेट तोड़कर देखा, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली।आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतका के छोटे भाई विशाल ने बताया कि संध्या रात में बरामदे में सोई हुई थी, लेकिन वह सुबह वहां नहीं मिली।संध्या रामनिवास महा विधालय में, चित्रकूट में में बीएससी द्वितीय बर्ष की छात्रा थी और इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही थी परिवार के अनुसार आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।संध्या पांच भाई बहन में तीसरे नंबर की थी।घटना के बाद मां विनीता समेत परिजनों का रो रो कर ‌बुरा हाल है।थाना अध्यक्ष इन्द्रजीत ने बताया कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *