बंगाल फतह की गूँज कायमगंज में : जगह-जगह भाजपा कार्यकताओं ने दागे पटाखे, कराया मुहं मीठा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और सरकार गठन की खुशी में कायमगंज नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट चौराहा और श्याम गेट पर एकत्र हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया और लोगों के बीच झालमुड़ी व मिठाई वितरित की गई।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान पूर्व महिला आयोग सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, जिला मंत्री एवं उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, संदेश राजपूत, महेंद्र राजपूत, अमर गुप्ता, अखिलेश शर्मा, सियाराम कोरी, मनोज तिवारी, ओम कालेश्वर पाठक, शुभम पाठक, हैप्पी रस्तोगी, अनुज गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रभात, मुकेश दुबे, अभिषेक गुप्ता, रिंकू कौशल, हर्षित शर्मा, हिमांशु खटीक, सुनील चक समेत बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि एक विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा की नीतियों और योजनाओं पर भरोसा जताया है।

वहीं डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर विश्वास जताया है।ओम कालेश्वर पाठक ने इसे “बुराई पर अच्छाई की जीत” बताते हुए कहा कि अब बंगाल में सुशासन का नया दौर शुरू होगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद देते हुए देशभर में खुशी का माहौल होने की बात कही।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *