लखनऊ में रजक समाज द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित
लखनऊ, हजरतगंज स्थित कार्यालय में रजक समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा एक भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संत गाडगे जन कल्याण सेवा समिति, संत गाडगे अंबेडकर महासभा, रजक समाज महिला संगठन एवं जिला रजक कम्पू समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव उर्फ जीतू और संयुक्त मंत्री गोविंद कनौजिया को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर रजक समाज के सैकड़ों वरिष्ठ बुद्धिजीवियों ने इन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज और कनौजिया समाज का उद्देश्य समान है—दोनों समाज बिना भेदभाव के अपने कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करते हैं और न्याय की स्थापना में योगदान देते हैं।
रजक समाज ने गोविंद कनौजिया और जीतू यादव के पदाधिकारियों के रूप में चुने जाने पर गर्व महसूस किया। इस अवसर पर रजक समाज की पहली महिला अधिवक्ता, उच्च न्यायालय की अधिवक्ता शिवानी कनौजिया को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियों में वरिष्ठ अधिवक्ता अन्नू यादव, श्री सत्य प्रकाश, एस. के. कनौजिया, सोनू कनौजिया (डायरेक्टर, सिटी कनौजिया रियल एस्टेट), टेंट एवं टाइट्स संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कनौजिया, महिला संगठन की अध्यक्ष सुनीता कनौजिया, जिला रजक कम्पू समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी, बी.के. कनौजिया, एडवोकेट रामचंद्र दिनकर, अधिवक्ता मुकेश कनौजिया, एडवोकेट गौरव कनौजिया, एडवोकेट अभिषेक कनौजिया, एडवोकेट रामनरेश, एडवोकेट परशुराम, एडवोकेट सौरभ, एडवोकेट संजय कनौजिया, संजय टेंट हाउस, अजय कनौजिया, राकेश कनौजिया, मनोज चौधरी, जितेंद्र कनौजिया उर्फ जीतू, अनिल कनौजिया (प्रदेश अध्यक्ष), अशोक पत्रकार, श्याम रजक, रजनीश यादव, दिनेश कनौजिया, सुनील कनौजिया, एडवोकेट विनोद चौधरी, रामकुमार, दीपक कनौजिया उर्फ बुलेट, अनूप कनौजिया (आरडीएसओ), और आनंद कनौजिया जैसे कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संयोजन हरीश धोबी वाला द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम रजक समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठ और नवोदित पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
**रिपोर्ट: अशोक कुमार कनौजिया, लखनऊ**
