9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेश पर 9 मई 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सायं 4 बजे सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा ने की।

बैठक में अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी (पुलिस), तथा अनवर राशिद फारूकी, उप-जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अलीगंज एवं नोडल अधिकारी (प्रशासन) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संजय कुमार (तहसीलदार अलीगंज), सतीश चन्द्र (नायब तहसीलदार निधौली कलां), सुशील कुमार (नायब तहसीलदार मारहरा), वाजिद हुसैन (नायब तहसीलदार जलेसर) सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *