संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, हीट वेव से बचाव हेतु व्यापक तैयारी

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, हीट वेव से बचाव हेतु व्यापक तैयारी

एटा । मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अभियान के तहत की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जो भी माइक्रो प्लान तैयार कर गए थे कार्य योजना इस माइक्रो प्लान के अनुसार संचालित की जाए ताकि यूनिसेफ के अधिकारियों द्वारा फील्ड मॉनिटरिंग करने पर सभी कार्य सही पाए जाए,डाटा फीडिंग का कार्य पोर्टल पर समय से पूर्ण किया जाए, तालाबों एवं जल स्रोतों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा नालियों की सफाई के साथ-साथ जहां जल निकासी बाधित हो, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य कराया जाए। इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी तथा नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई।

पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पशुपालकों, कुक्कुट एवं सूअर पालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने की सही विधि सिखाई जाए तथा संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर संचारी रोगों के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जनजागरूकता सुनिश्चित की जाए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एमओआईसी अवागढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट वेव एवं लू से बचाव हेतु की गई तैयारियों की जानकारी दी गई। आमजन से अपील की गई कि अत्यधिक गर्मी के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलें, हल्के सूती वस्त्र पहनें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा डिहाइड्रेशन की स्थिति में ओआरएस घोल का सेवन करें। बासी भोजन से परहेज करने एवं छाता, गमछा आदि का उपयोग करने की सलाह भी दी गई।

आगामी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जनपद में मलेरिया के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भी हीट वेव से बचाव हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था तथा सीएचसी/पीएचसी पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति,जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर पी शर्मा, यूनिसेफ से आलोक कुमार वर्मा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सतीश नागर,डॉ0 रामसिंह,प्रभारी लोकमन सिंह सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय एवं सीएचसी/पीएचसी प्रभारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *