अलग अलग जगह हुई अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद:

गंगाराम भतीजे शिवा के साथ बीती रात हलवाई गीरी का काम निपटाकर बाइक द्वारा घर जा रहे थे। जब वह रात बघार नाला के निकट से गुजर रहे थे।उसी समय किसी वाहन की टक्कर से दोनों लोग घायल हो गए पुलिस ने घायलों को सीएचसी कमालगंज भिजवाया। हालतगम्भीर होने पर वहां से घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया,लोहिया अस्पताल में गंगाराम की मौत हो गई, भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने गंगाराम का पंचनामा भरा।दूसरी घटना कमालगंज थाना क्षेत्र बीती रात हुए हादसों में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम लालपुर निवासी प्रमोद पुत्र रामविलास गांव के सर्वेश के साथ बाइक से द्वारा कमालगंज से घर जा रहे थे।वह रात करीब 10:30 बजे ग्राम कतरोली पट्टी के सामने से गुजर रहे थे उसी समय किसी वाहन की जोरदार टक्कर लगने से दोनों लोग गंभीर घायल हो गए।खुदागंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने घायलों को सीएचसी कमालगंज पहुंचाया डाक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया और सर्वेश को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।खुदागंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने प्रमोद के शव का पंचनामा भरा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *