ट्रेन की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत, दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप |

1 Min Read

फर्रुखाबाद |

फर्रुखाबाद के समाधान नगर गांव में 22 साल एक विवाहिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरदोई के धर्मपुर मढैया निवासी मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व अपनी 22 वर्षीय बेटी निधि की शादी समाधान नगर निवासी आदेश यादव से की थी। निधि का डेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है। पिता के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर निधि को परेशान करने लगे थे। उन्होंने एक बार कुछ पैसे भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही और आए दिन मारपीट भी होती थी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *