कोर्ट की कार्यवाही:16 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, बिना वारंट घर मे घुसे पुलिसकर्मियों पर लूटपाट कर मारपीट करने का आरोप |

1 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में बिना वारंट घर मे घुस कर पुलिसकर्मियों पर लूटपाट कर मारपीट करने का लगा था आरोप, कोर्ट के आदेश पर 16 पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया | 8 पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया, 8 अज्ञात पर मुकद्दमा दर्ज हुआ,

मालूम हो कि 4 लोगों को जबरन घर से उठा ले जाने का भी पीड़िता ने आरोप लगाया था | थाने के सीसीटीवी के आधार पर कोर्ट ने मामले पर कार्यवाही की |

कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने तथ्य छिपाने और न्यायालय को भ्रमित करने का प्रयास किया|

विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित तृतीय अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश की कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ | पुलिस अधीक्षक के निगरानी में होगी जांच |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *