सपा जिला कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद/

जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सपा जिला कार्यालय में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों पर मंथन के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने किया। सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा था। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा’ गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बाबा साहब के विचारों को वर्तमान परिदृश्य में बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान को खत्म करना चाहती है, इसलिए अब सभी नागरिकों और कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा।

जोन और सेक्टर स्तर पर भी हुए कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि बाबा साहब की जयंती केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जिलेभर में इसे बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी जोन और सेक्टर स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

जे.एन.वी. तिराहे पर किया माल्यार्पण कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा नेताओं का समूह जे.एन.वी. तिराहे पर स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचा और वहां पूरे सम्मान के साथ माल्यार्पण किया।

जीवन मूल्यों और योगदान पर हुई चर्चा इसके उपरांत जिला कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक विस्तृत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के जीवन मूल्यों, उनके दूरदर्शी विचारों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर गहन चर्चा हुई।

पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव ने समाज में व्याप्त कुरीतियों से जुड़े अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए।

पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि बाबा साहब के विचार ही हमारी अमूल्य धरोहर हैं, और इन्हीं विचारों के सहारे समाज को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *