नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का आयोजन |

2 Min Read

फर्रुखाबाद |

कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मिशन शक्ति 5.0.2 के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक कायमगंज सुरभि गंगवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। स्वास्थ्य विभाग से महिला चिकित्सक, आशा एवं एएनएम, पुलिस विभाग से महिला इंस्पेक्टर एवं महिला कॉन्स्टेबल, स्वरोजगार विभाग से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग से महिला अध्यापिकाएं, बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं तथा महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर एवं राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण संस्था के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई तथा महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करना रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *