Ladli Brahmin Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार आज योजना की 35वीं किस्त जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर जिले के आष्टा से इस राशि का ट्रांसफर करेंगे।
12 अप्रैल 2026, रविवार को आष्टा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक क्लिक के जरिए प्रदेश की करीब 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पैसे भेजेंगे। हर पात्र लाभार्थी को इस बार भी 1500 रुपए की राशि सीधे बैंक खाते में मिलेगी।
ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
- लाभार्थी अपनी किस्त की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक पोर्टल CMLadliBahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर ओटीपी प्राप्त करें और उसे दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।
- ई-केवाईसी करने का तरीका
- यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो इसे पूरा करना जरूरी है। इसके लिए Samagra.gov.in पर जाएं।
- ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी समग्र आईडी दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा भरकर आगे बढ़ें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर वेरिफिकेशन करें।
- अंत में आधार कार्ड के जरिए अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस किस्त के जारी होने के साथ ही राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उन्हें दैनिक जरूरतों में सहारा मिलेगा।
