पर्यटन मंत्री ने में सुनीं जन-समस्याएं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की राशि बढ़ाकर 1 लाख करने की दी जानकारी

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

पर्यटन मंत्री ने में सुनीं जन-समस्याएं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की राशि बढ़ाकर 1 लाख करने की दी जानकारी

मैनपुरी (अजय किशोर)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को मैनपुरी में जन-सुनवाई के दौरान आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सहस निवासी उदयभान सिंह की आर्थिक तंगी और बेटी की शादी में आ रही बाधा की शिकायत पर मंत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल जांच के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब सहायता राशि को 51 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है ताकि गरीब परिवारों पर बेटियों की शादी का बोझ कम हो सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि बजट की कोई कमी नहीं है और पात्र आवेदकों की शादी भव्य समारोह में संपन्न कराई जाएगी।

गैस सिलेंडर की किल्लत और आपूर्ति को लेकर उठ रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए जयवीर सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार समय से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें, क्योंकि प्रदेश में गैस, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि उपभोक्ताओं को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान गुणवत्तापूर्ण तरीके से एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जाए।

भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पर्यटन मंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध कब्जों की घटनाओं में कमी तो आई है, लेकिन अभी भी दबंगों द्वारा गरीबों की जमीन हड़पने की शिकायतें चिंताजनक हैं। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक या निजी भूमि पर जबरन कब्जा करने वाले गुंडा तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी दबंग का सार्वजनिक संपत्ति या किसी गरीब की निजी जमीन पर अनाधिकृत वर्चस्व न रहे।

जन-सुनवाई के दौरान भूमि पैमाइश, अवैध निर्माण और अवैध कब्जों से संबंधित दर्जनों प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को सौंपकर तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिव नरेश, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार और कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री ने अंत में सभी अधिकारियों को जन-सेवा के प्रति जवाबदेह बनने और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *