महर्षि निषादराज जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज /फर्रुखाबाद

नगर में महर्षि निषादराज जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महर्षि कश्यप सेवा समित के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण पर निकली यात्रा

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के ऐतिहासिक बड़ी देवी मंदिर से हुआ। यहाँ से शुरू होकर यात्रा गल्ला मंडी चौराहा, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, बजरिया, पटवन गली और जटवारा रोड जैसे नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। श्रद्धा और उत्साह के साथ भ्रमण करने के पश्चात यात्रा पुनः बड़ी देवी मंदिर पर पहुँचकर संपन्न हुई।

आकर्षक झांकियां और भक्तिमय माहौल

इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महर्षि निषादराज की सजीव झांकी और ऋषि कश्यप का भव्य शोभा रथ रहा। रास्ते भर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। डीजे की भक्तिमय धुनों पर युवा, महिलाएं और युवतियां जमकर थिरके। हाथों में तिरंगा और सनातनी झंडे लिए युवाओं द्वारा लगाए जा रहे निषाद राज की जय’ के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

सुरक्षा व्यवस्था और प्रमुख उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ यात्रा के साथ चलता रहा। यह पूरा आयोजन महर्षि कश्यप सेवा समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार और अनमोल कश्यप सहित भारी संख्या में महिलाएँ और बच्चे उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *