वाहन में ले जारहे गोबंशो को बजरंग दल के पदाधिकारियो ने दौड़ाकर पकड़ा

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

शमशाबाद /फर्रुखाबाद

बेजुबानों को लेकर जा रही पिकअप को बजरंग दल के पदाधिकारियो ने दौड़ाकर पड़ा थाना पुलिस को सौंपा लोगों के अनुसार पिकअप में बेजुबान गोबंशो के होने की सूचना दी गई थी

जांच पड़ताल के दौरान दो दर्जन भैंस के बच्चे निकले

भूख प्यास से बेहाल पशुओं को पुलिस ने व्यापारी के हवाले किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को लगभग 3:00 बजे के करीब एक पिकअप जिसमें दो दर्जन बेजुबानों को लाद कर शमशाबाद से ढाई घाट शमशाबाद की ओर ले जाया जा रहा था इसी दौरान कुछ लोगों ने गौ रक्षा दल के पदाधिकारी को पिकअप में गौवंशो को ले जाये जाने की सूचना दी गई थी सूचना के बाद सक्रिय हुए पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के हुजूम ने पीएनबी चौराहे के पास पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक पिकअप लेकर भगाने का प्रयास करने लगा। भगाने का प्रयास करने लगा मौके पर उपस्थित लोगों ने शक जताते हुए पिकअप का पीछा किया गया थाने के निकट पिकप रोककर चालक से पूछताछ की गई तो चालक हड़बड़ा गया और बगले झांकने लगा दोनों के मध्य बाद बिवाद होने लगा

यहां से भी चालक ने पिकअप भगाने का प्रयास किया तो लोगों की भीड़ में कुछ लोगों ने पत्थरबाजी करते हुए पिकअप को रोका इस दौरान ईट पत्थर लगाने से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और शीशे टूट गए बताते हैं पिकअप चालक तथा पदाधिकारियो के बीच हाथापाई हो गई कुछ लोगों के चालक को नीचे उतरने के लिए खींचातानी की। फैजबाग शमशाबाद मार्ग ठीक थाने के सामने पिकअप चालक तथा कुछ लोगों की भी के मध्य हाथापाई देख थाना पुलिस हरकत में आई मौके पर पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आरोप था पिकअप चालक लगभग दो दर्जन बेजुबानों को भूसे की तरह लोड कर शाहजहांपुर जा रहा था

छोटे से वाहन में दो दर्जन बेजुबानो की हालत गंभीर थी पुलिस ने सभी बेजुबानों को पिकअप से उतरवाकर कस्बे के एक व्यापारी के हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष शमशाबाद रमेश सिंह ने बताया पिकअप में भैंस के छोटे छोटे बच्चे थे के खान-पान की व्यवस्था हेतु कस्बे के एक व्यापारी को सौंप दिया थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया पिकअप चालक के खिलाफ फिलहाल तहरीर नहीं दी गई उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी जानकार लोगों की माने तो बताया जा रहा है बेजुबान पशुओं का कारोबार करने वाले कुछ लोग बेजुबानों को बाहरी जनपदों के व्यापारियो के हाथों सौदा कर अच्छी खासी कमाई करते बताते है बजरंग दल के पदाधिकारियो को पिकअप में गोवंशों के होने की सूचना दी गई थी लेकिन जब मौके पर देखा गया तो अंदर भैंस के छोटे-छोटे लगभग दो दर्जन बच्चे बो भी भूसे की तरह भरे थे

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *