गस्त करती पुलिस टीम पर हमला, दरोगा और सिपाही घायल

2 Min Read

कायमगंज /फर्रुखाबाद

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती रात शांति व्यवस्था बनाए रखने निकली पुलिस टीम पर ही हमला हो गया। घटना करीब रात 12:10 बजे की है जब पुलिस की गाड़ी बिरियन तिराहे से गालिब पुलिया की तरफ गश्त कर रही थी। सड़क के बीचों-बीच गाड़ी खड़ी कर उसके बोनट पर चढ़कर कुछ युवक जमकर उत्पाद मचा रहे थे। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और समझाने की कोशिश की, तो वे गाली-गलौज पर उतारू हो गए और देखते ही देखते पुलिस टीम पर धावा बोल दिया।

वर्दी फाड़ी और जान से मारने की धमकी दी

हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने दरोगा लालजी यादव और सिपाहियों के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में सिपाही मनोज और मेघश्याम को गंभीर चोटें आई हैं। हंगामे के दौरान दबंगों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ डाली और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सरकारी काम में काफी बाधा आई।

पांच नामजद और कई अज्ञात पर मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला छपट्टी निवासी हुजैब मंसूरी, रिहान, अरसान मंसूरी, महबूब अंसारी और राजिक समेत 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना में इस्तेमाल हुई गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर MH 48 S 6590) को भी चिन्हित कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *