मधु गंगवार को नगर पालिका परिषद कायमगंज में सभासद पद पर नामित होने पर व्यापारियों ने शाल उड़ाकर किया सम्मानित ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की महिला नगर कमेटी की एक बैठक महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार के आवास पर संपन्न हुई।

इस बैठक में माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा महिला नगर अध्यक्षा मधु गंगवार को नगर पालिका परिषद कायमगंज में सभासद पद पर नामित किए जाने पर व्यापार मंडल परिवार ने शाल उड़ाकर एवं बुके प्रदान कर उनको सम्मानित किया। व्यापार मंडल परिवार ने नामित सभासद महोदया से आशा व्यक्त की है कि वह नगर पालिका से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं को नगर पालिका परिषद के पटल पर रखकर उसका निराकरण करने का प्रयास करेंगी।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशों पर व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभाग के समक्ष रखकर उसका कैसे निराकरण किया जाय‌ इसको लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही व्यापार मंडल को‌ जनपद के विभिन्न कस्बों तक और अधिक गतिशील बनाने पर भी गम्भीरता से चर्चा हुई।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष कायमगंज संजय गुप्ता, महामंत्री अमित सेठ,युवा प्रदेश मंत्री अतुल गुप्ता, नगर संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार, महामंत्री आरती कश्यप, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, ममता गौतम, कल्पना कश्यप, डौली बाथम, उमा देवी, पल्लवी गंगवार आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *