कमालगंज/फर्रुखाबाद |
नवरात्रि के सुअवसर पर जनपद के कमालगंज क्षेत्र स्थित मोहल्ला सुभाष नगर में जय शिव दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा में माता रानी की चुन्नी सिर पर बांधे श्रध्दांलुओ की भीड़ शोभायात्रा के साथ चल रही थी शोभायात्रा को देखने के लिए जगह जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखा गया।शोभायात्रा का शुभारंभ तपस्वी वाले स्थान किया गया, जिसमें सबसे आगे सुसज्जित रथ चल रहा था।उसके पीछे माता के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकियां शामिल रही जो श्रध्दांलुओ के आकर्षण का केंद्र बनी यात्रा में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा प्रभु खाटू श्याम जी की मूर्ति का केंद्र बनी रही।यात्रा गंगा गली और मिठाई गली से होती हुई रेलवे स्टेशन तक पहुंची और फिर देर रात मिठाई गली के पास वापस पहुंची।यहां से माता रानी के स्वरूपो को श्रध्दांलुओ ने दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर तक पहुचे।तत्पश्चात स्वरुपों की आरती उतार कर उन्हें घरों के लिए विदा किया गया यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारे “जय माता की”से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया भजन कीर्तन के बीच छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक योगदान दिया और भक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया श्रध्दांलुओ ने मिठाई गली से दुर्गा मंदिर तक दंडवत परिक्रमा कर अपनी गहरी और भक्तिमय आस्था का भक्तिमय परिचय दिया मार्ग में जगह-जगह श्रध्दांलुओ ने परिजनों के साथ माता रानी के स्वरूपो की आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया की स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया माता रानी के भव्य और दिव्य स्वरुपों ने श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्ध कर दिया श्रध्दांलुओ पूर्णतया भक्ति विभोर नजर आए और भक्तिमय लीन नजर आए।शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।जिसमें सादा वर्दी महिला और पुरुष तैनात रहे जिससे यात्रा पूर्णतया शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया जगह जगह स्वागत कर श्रद्धालुओ का उत्साह बढ़ाया।इस अवसर पर धीरज शुक्ला, विवेक चौरसिया, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूरे आयोजन में क्षेत्र में धार्मिक,एकता,और भाईचारे का संदेश दिया।
