“मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

2 Min Read

एटा में “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

एटा । जनपद एटा में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने गांव, कस्बों, मोहल्लों, प्रमुख बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीकों के साथ-साथ आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर—112 (आपात सेवा), 1090 (वुमेन पावर लाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) के उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ बने कानूनों के बारे में भी विस्तार से बताया।

अभियान के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का माहौल स्थापित करना है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *