मैनपुरी को ₹6.57 करोड़ की सौगात
मैनपुरी, । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी में नराईच धाम और नरसिंह धाम सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹6.57 करोड़ है।
लोकार्पण में नराईच धाम के पर्यटन विकास, कुसमरा रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल एवं गेट निर्माण, किशनी तहसील में सारस पक्षियों के विचरण स्थल हेतु साइनज और नरसिंह धाम मंछना के सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृति, धर्म और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण व विकास पर जोर दे रही है, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में कई जन-प्रतिनिधि और अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
