केवाईसी व गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन, तकनीकी समस्या बनी वजह

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अमृतपुर

कस्बा अमृतपुर में पिछले दो–तीन दिनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। सुबह से ही उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कई ग्राहकों को देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

लाइन में लगे ग्राहक सौरभ सिंह, गोविंद निवासी अमृतपुर तथा अमरजीत सिंह निवासी कुबेरपुर कुड़रा सहित अन्य लोगों ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया है। ग्राहकों के अनुसार एजेंसी द्वारा बताया जा रहा है कि साइट नहीं चल रही है, जिसके कारण वितरण में दिक्कत हो रही है।

इस संबंध में अत्रेय गैस एजेंसी अमृतपुर के मैनेजर अभिषेक भदोरिया ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो–तीन दिनों से तकनीकी समस्या आ रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहक धैर्य रखें, सभी को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

मैनेजर ने बताया कि उपभोक्ता बुकिंग कराकर आएं और अपनी केवाईसी पूरी कराएं। गैस सिलेंडर का वितरण 25 दिन के निर्धारित मानक के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमृतपुर गैस एजेंसी में कुल 20,199 उपभोक्ता पंजीकृत हैं और तकनीकी समस्या के कारण पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन लगभग 140 से 150 उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर वितरित किया जा पा रहा है। वही जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव के अनुसार जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है तकनीकी कमी के कारण बुकिंग होने में कुछ समस्या आ रही है।साथ ही उन्होंने उपभोग उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *