अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, महेश पाल सिंह ‘उपकारी’ बने जिलाध्यक्ष।

4 Min Read

फर्रुखाबाद |

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में डी.एस.बी.डी पब्लिक स्कूल, पांचालघाट में भव्य होली मिलन समारोह एवं नवीन जनपदीय पदाधिकारियों की घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य सत्यस्वरूप महाराज ने की, जबकि वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर तथा भाजपा के महामंत्री के.डी.एस. राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त सम्मानित अतिथियों में ओ.पी. सिंह,प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह तथा डॉ. मुकेश सिंह राठौर मंचासीन रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रचनाकार सत्यपाल सिंह ‘प्रगल्भ’ ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।अतिथियों का शब्दों के माध्यम से स्वागत युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी ‘सुभग’ ने किया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानाध्यापक, वरिष्ठ रचनाकार एवं समाजसेवी महेश पाल सिंह ‘उपकारी’ के नाम को नए जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया।मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया,जिसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने मनोनयन पत्र प्रदान कर महेश पाल सिंह ‘उपकारी’ को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश पाल सिंह ‘उपकारी’ ने पद को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वे सदैव सर्व समाज के लिए कार्य करते आए हैं और आगे भी क्षत्रिय समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सभी वर्गों के सहयोग में पूरी निष्ठा के साथ खड़े रहेंगे।विशिष्ट अतिथि के. डी.एस. राठौर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि जब तक समाज के भीतर एकता स्थापित नहीं होगी,तब तक व्यापक स्तर पर सर्व समाज को संगठित करना संभव नहीं है।वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने महेश पाल सिंह ‘उपकारी’ को बधाई देते हुए कहा कि उनकी क्षमता और सक्रियता को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से यह दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही क्षत्रिय महासभा के सहयोग से जनपद में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसके लिए अभी से व्यापक तैयारियां की जाएं।मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह राजू ने अपने संबोधन में सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब युवा पीढ़ी शिक्षित और जागरूक होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही एक श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।क्षत्रिय केवल जाति से ही नहीं, बल्कि अपने कर्म,धर्म,वाणी, वेशभूषा, विचार और ईमानदारी से भी क्षत्रिय होना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान समाज के बुजुर्गों और युवाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया। संस्था के प्रधानाचार्य विभोर सोमवंशी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।युवा जिलाध्यक्ष आशुतोष राठौर ने अपनी टीम के साथ सभी आगंतुकों का स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह,शिव प्रताप सिंह ‘चीनू’,राष्ट्रीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सोमवंशी,प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी,करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, प्रदीप सिंह राठौर, ज्ञानेंद्र सिंह, शिवनरेश सिंह,कुशल पाल सिंह, अमर पाल सिंह,देवेंद्र सिंह,भूपेंद्र प्रताप सिंह, कार्तिकेय सिंह राठौर, शिव प्रताप सिंह, शिवदेश सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद परिहार, सुनील सिंह, वेद प्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *