अचरा चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग करने वाले 6 वाहनों के कटे चालान।

2 Min Read

कायमगंज।

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए फर्रुखाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में अचरा चौराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

दोपहिया वाहनों पर रही खास नजर अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों को अपनी चेकिंग का हिस्सा बनाया। खासकर उन चालकों को रोका गया जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे या अपनी बाइक पर तीन सवारियां (ट्रिपलिंग) बैठाकर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऐसे 6 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। पुलिस टीम ने इन चालानों के एवज में कुल 10 हजार रुपये का शमन शुल्क (जुर्माना) लगाया गया।

अभियान में शामिल टीम और सख्त चेतावनी यह वाहन चेकिंग अभियान अचरा चौकी प्रभारी सूर्यप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया गया। इस पुलिस टीम में उनके साथ रोहित कुमार, कुलदीप कुमार और योगेश शर्मा भी मुस्तैदी से शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी इस तरह का चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *