रिकवरी एजेंट को घायल करने वाला दबंग गिरफ्तार

2 Min Read

रिकवरी एजेंट को घायल करने वाला दबंग गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने रिकवरी एजेंट को घायल करने बाले दबंग रामजी शुक्ला को गिरफ्तार कर

चालान कर दिया है।नारायनपुर सेन्ट्रल जेल निवासी प्रवीण कुमार पुत्र भूरे‌ सिंह ने बीते दिन मोहल्ला नुनहाई कटरा निवासी हमलावर रामजी शुक्ला पुत्र यज्ञ शुक्ला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।रिपोर्ट के मुताबिक प्रवीण बैंक आफ बड़ौदा सेठ शाखा के रिकवरी का कार्य करता है वह 12 फरवरी को शाखा ऋण प्रबंधक संदीप कुमार यादव के साथ ऋण खाता धारक रामजी शुक्ला का बकाया अति देय राशि जमा कराने के लिए रामजी शुक्ला के घर गए थे ।

वह ऋण प्रबंधक संदीप कुमार यादव के साथ शाम करीब 4:45 पर उनके घर पहुंचे विवाद हो जाने पर रामजी शुक्ला ने प्रवीण की लाठी डंडे से मारपीट कर गाली गलौज किया जिससे प्रवीण को गम्भीर चोटे आई उनकी मोटरसाइकिल भी तोड़ कर जान से मारने की धमकी दी गई प्रवीण ने मीडिया को बताया कि मैंने तुरंत ही घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी पुलिस के आने पर मैंने अपनी क्षतिग्रस्त बाइक उठाईं पुलिस ने लोहिया अस्पताल में मेरा डाक्टरी परीक्षण कराया हड्डी टूटने की आंशका में मैंने अपने हाथ व सीने का एक्स-रे कराया है प्रवीण ने बताया की रामजी ने खादी ग्रामोद्योग विभाग के द्वारा विजया बैंक से कर्जा लिया था विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हो चुका है रामजी पर एक लाख रुपए बकाया है वह बैंक की किश्तें जमा नहीं कर रहे हैं तिकोना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी रामजी शुक्ला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *