विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, तहसील में हुआ ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत तहसील अमृतपुर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संग्रह अमीन दीनबंधु शुक्ला और संग्रह सेवक सुनील अवस्थी ने क्षेत्रीय लोगों एवं तहसील कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान लोगों को बैलट यूनिट पर नीला बटन दबाकर मतदान करने का अभ्यास कराया गया। मतदान के बाद वीवीपैट मशीन से निकलने वाली पर्ची के माध्यम से वोट का सत्यापन कराया गया। लोगों को बताया गया कि मतदान के बाद वीवीपैट की पारदर्शी खिड़की में लगभग सात सेकेंड तक पर्ची दिखाई देती है, जिसमें मतदाता अपने चुने हुए प्रत्याशी का नाम, क्रम संख्या और चुनाव चिन्ह देखकर यह सुनिश्चित कर सकता है कि उसका वोट सही प्रत्याशी को गया है।कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक महावीर श्रीवास्तव मौजूद रहे। अधिवक्ता संघ अमृतपुर के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी ने भी ईवीएम पर मतदान कर वीवीपैट पर्ची से वोट का सत्यापन किया। तहसील कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी मशीन पर मतदान का अभ्यास किया।कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर मतदाताओं की शंकाओं को दूर करना और उन्हें मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *