फर्रुखाबाद न्यूज़:- पति की दूसरी शादी रोकने के लिए एसपी की शरण में पहुंची पत्नी, लगाई न्याय की गुहार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र से एक घरेलू विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। भोलेपुर निवासी वर्षा शर्मा ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने की तैयारी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती आरती सिंह को प्रार्थना पत्र देकर पति की शादी रुकवाने और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में वर्षा शर्मा ने बताया कि उनका विवाह 14 सितंबर को नैतिक प्रताप सिंह के साथ प्रेम संबंध के तहत हुआ था। शादी के बाद से वह अपने पति के साथ भोलेपुर स्थित ससुराल में ही रह रही थीं।

पीड़िता का आरोप है कि सब कुछ ठीक चलने के कुछ समय बाद पति का रवैया बदल गया। अगस्त माह में पति ने उनके साथ मारपीट की और उनकी छोटी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। वर्षा का यह भी कहना है कि विरोध करने पर पति ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि वह जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहा है।

दो मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता

इस पूरे घटनाक्रम के बाद वर्षा शर्मा अपने दो मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित और डरी हुई हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उनके पति की अवैध दूसरी शादी पर तुरंत रोक लगाई जाए और उन्हें तथा उनके बच्चों को सुरक्षा व न्याय दिलाया जाए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *