फर्रुखाबाद |
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। गैर जनपदों में हुए तबादलों और प्रशासनिक आवश्यकताओं के चलते कुल सात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं।
इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले और नई तैनातियां:
- निरीक्षक रामसहाय सिंह: थाना कमालगंज से हटाकर थाना मऊदरवाजा का नया प्रभारी बनाया गया है।
- निरीक्षक प्रमोद कुमार: यूपी-112 से स्थानांतरित कर कादरी गेट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- उपनिरीक्षक अजब सिंह: मऊदरवाजा थाने से स्थानांतरित कर थाना राजेपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
- उपनिरीक्षक दीपक कुमार द्विवेदी: थाना नवाबगंज से स्थानांतरित कर थाना कमालगंज का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- उपनिरीक्षक राकेश कुमार: थाना जहानगंज के अंतर्गत फेरबदल किया गया है।
गैर जनपद स्थानांतरण प्रक्रिया के कारण कुछ थाना प्रभारियों को उनके वर्तमान थानों से मुक्त कर पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है:
- कपिल कुमार थानाध्यक्ष, कादरी गेट
- दर्शन सिंह सोलंकी थानाध्यक्ष, राजेपुर
पुलिस अधीक्षक के इस अचानक फेरबदल से महकमे में हलचल है। माना जा रहा है कि इन नए बदलावों से जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा और पुलिस कामकाज में तेजी आएगी।
