अमृतपुर /फर्रुखाबाद |
थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, वादी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ध्रुव वर्मा पुत्र सुरेन्द्र वर्मा, निवासी शिव विहार कॉलोनी, थाना करावल नगर, पूर्वी दिल्ली सहित तीन लोग उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गए। वादी का यह भी आरोप है कि घटना के संबंध में आरोपित के माता-पिता से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 132/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 351(2) में मामला दर्ज किया है। प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
