पुन्हैरा माइनर के बंबा की सफाई जोरों पर, जेसीबी दिन-रात सफाई में जुटे
(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर तहसील क्षेत्र के पुन्हैरा माइनर के अकरबाद गांव के पास स्थित बंबा की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। सफाई कार्य में आधा दर्जन से अधिक बुलडोजर लगाए गए हैं, जो दिन-रात माइनर की सफाई में जुटे हुए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप सिंचाई विभाग द्वारा किसानों को समय से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
बंबा की सफाई होने से पानी का प्रवाह सुचारु होने और किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। मशीनों के जरिए तेजी से सफाई कार्य किया जा रहा है, ताकि किसानों को सिंचाई के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस कार्य से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
